समस्तीपुर शहर के ओवर ब्रिज पर गुरुवार को गैस सिलेंडर लदी ट्रक की चपेट आने से चकमेहसी के एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक महिला की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के घोघराहा निवासी दिनेश चौधरी के 55 वर्षीय पत्नी प्रभा देवी के रूप में हुई है।बताया गया है कि महिला का पुत्र समस्तीपुर में रहता था।महिला अपने पुत्र से मिलने के बाद वापस घर जाने के लिए ओवर ब्रिज पार कर ऑटो पकड़ने मधुरापुर घाट जा रही थी।इसी दौरान गैस सिलेंडर लदी ट्रक की चपेट मे आ गई।आननफानन में नगर थाना की पुलिस ने महिला को सदर अस्पताल इलाज के लिए ले गए। जहां से डॉक्टरों ने डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।जिसके बाद एंबुलेंस चालक वापस महिला को सदर अस्पताल ले आया।जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।नगर थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया की महिला के परिजनों को सूचना दी गई है।शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।