एकता युवा मंडल सैदपुर के कार्यालय पर आगामी 7 अक्टूबर 2023 को डॉक्टर एसएन सुब्बाराव संदेश साइकिल यात्रा में शामिल सद्भावना यात्रियों के स्वागत हेतु बैठक का आयोजन किया गया | बैठक का आयोजन मो० एजाज ने किया। बैठक के अध्यक्षता सरपंच सोनू पांडे ने किया मौके पर मंडल के सलाहकार शिक्षक प्रदीप कुमार जयप्रकाश कुमार युवा समाजसेवी पप्पू कुमार राजेश साहनी संजीव कुमार अंकित कुमार विनोद कुमार आदि लोग उपस्थित थे| सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया उच्च विद्यालय माली नगर के परिसर में सभी सद्भावना यात्रियों का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा| एकता युवा मंडल के सचिव राजा कुमार ने अपील किया कि अभी से सारे सदस्य तैयारी में लग जाए| बताते चले की भाई जी संदेश यात्रा 2 अक्टूबर 2023 को पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से निकलेगी और 27अक्टूबर23 को यात्रा समाप्त होगी| बिहार की राजधानी पटना में विशाल राष्ट्रीय एकता शिविर भी आयोजित किया गया है जिसमें सद्भावना यात्रियों के साथ पूरे देश के 500 से ज्यादा युवा भाग लेंगे| सभी सद्भावना यात्री राष्ट्रीय एकता और सर्व धर्म समभाव को लेकर 1300 किलोमीटर की साइकिल यात्रा करेंगे|
