सोमवार के संध्या में कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस सैदपुर पंचायत के सैदपुर पुल के समीप से गस्ती दल के ASI परशुराम सिंह ने पुलिस बल के द्वारा बाहन चेकिंग करने के क्रम में दो बाइक सवार युवक को चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार किया है ।जिसका पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के समरस्तपुर गांव निवासी विजय कुमार व मनोज कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति ने बताया कि दोनों अभियुक्त को बाइक के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत समस्तीपुर भेज दिया गया है।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।