आज बिहार राज्य मुखिया संघ द्वारा आवाहन किए गए जिला मुखिया संघ के महाधरना में कही। समस्तीपुर जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार झा की अध्यक्षता यूएन पैलेस मोहनपुर में आयोजित इस धरना को सम्बोधित करते हुए आपकी लड़ाई में हम सड़क से सदन तक आपके साथ हैं, आपकी मांग बहुत हीं जायज है और सरकार को इसे बिना शर्त मानते हुए लागू कर देना चाहिए। पंचायती राज व्यवस्था के महत्वपूर्ण कड़ी के रुप में आपका योगदान समुदाय विकास में अहम है इसलिए मैं पूर्व में भी आपके अधिकार और मांगों के लिए संघर्षरत रहा हुं और अभी भी साथ हूं और भविष्य में भी रहूंगा। वहीं महाधारणा को सम्बोधित करते हुए अन्य अतिथियों एवम मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्षों ने अपने 19 सूत्री मांग के पक्ष में अपनी बात रखी । सभी ने अपने एक स्वर में कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ही मिलकर पंचायत के अधिकार में कटौती कर रही है और ग्राम सभा को कमजोर कर रही है। हमारी मांग है कि ग्राम सभा द्वारा पारित योजनाओं को शत प्रतिशत क्रियान्वित किया जाए ।15 में वित्त आयोग एवं छठी राज्य वित्त आयोग से प्राप्त राशि का उपयोग पूर्ण रूपेण पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से हो एवं 73 में संशोधन के अनुरूप पंचायत को दी गई 29 विषयों को पंचायत को सौप जाए। महाधरना को जिलाध्यक्ष राजीव झा के साथ मनोज प्रसाद सुनील, अरविंद राय उर्फ डोमन राय, अजय कुमार, शिवचन्द्र यादव, विश्वनाथ सिंह, संजू कुमारी, नारायण शर्मा, अमरेंद्र सिंह, बबलू सिंह, राम चन्द्र सिंह, चन्द्रमणि सिंह, रत्न सिंह, सरिता देवी, रणजीत महतो, सुनील कुमार शोले, अंजना कुमारी, संजीब सिंह, दिलीप महतो, प्रवीण कुमार, गीता देवी इत्यादि ने संबोधित किया।
