पटना के अगमकुआं थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार को स्थानीय मसलों के त्वरित निष्पादन एवम विकासोन्मुखी सोच के लिए आज रालोजद प्रदेश महासचिव लाल बाबू महतो ने सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित पटना जिला महासचिव शुभम राज ने कहा की जब से वर्तमान थानाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया है तब से थाना क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं में कमी आई है एवम स्थानीय लोग भी थानाध्यक्ष के व्यवहार व सक्रियता से काफी प्रसन्न हैं।