समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत के, वार्ड संख्या 2 के टांडा गांव स्थित , नव विवाहित महिला का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फेल गई है । बताया जा रहा है कि मृत महिला के पति राहुल कुमार राय एवं पूरे परिवार के द्वारा काफी दिनों से मृतक महिला पर दहेज को लेकर काफी दिनों से प्रताड़ित व मारपिट किया करता था । वहीं सरायरंजन थाना क्षेत्र के गंगासरा गांव के रहने वाला मृत महिला के भाई रामराजी कुमार ने पति सहित पुरे परिवार पर दहेज एवं अन्य कई तरह का गम्भीर आरोप लगाया है । मृतक की पहचान कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत के टांड़ा गांव के राहुल कुमार के पत्नी सुस्मिता कुमारी के रूप में किया गया है । घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया है । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
