बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की पिछले तीन दिनों से प्रखंड क्षेत्र में हो रही झमाझम बारिश के कारण मुख्य बाजारों समेत गली-मोहल्लों की सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई हैं, वहीं तेज हवा के कारण जगह-जगह पेड़ गिर जाने से यातायात एवं विद्युत व्यवस्था बाधित रही, जिससे आम लोगों कों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड क्षेत्र के मऊ बाजार में लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़क पर 2-3 फीट तक पानी जमा हो गया है, जिस कारण दुकानदारों एवं आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
