राष्ट्रीय लोक जनता दल समस्तीपुर के प्रखंड स्तरीय संगठन विस्तार के बैठक का आयोजन हकीमाबाद पंचायत निवासी धर्मेन्द्र कुमार राय के आवासीय परिसर पे की गई जिसमे प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो, प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता, जिला महासचिव संजय कुशवाहा,मुकेश कुमार राय पूर्व मुखिया, अनिल कुमार राय उर्फ मसानी वर्तमान सरपंच, विकास राय, धर्मेन्द्र राय, पप्पू राय,रमेश राय, ओम प्रकाश राय,सौरभ राय, रविन्द्र राय,राजीव राय, लालो राम, मो0 कलीम,अमर राय, राजेश सहनी,विनोद राय,राम विनोद राय, सत्य नारायण राय आदि लोगों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से हकीमाबाद पंचायत के पंचायत अध्यक्ष पद पे धर्मेन्द्र राय को मनोनीत कर नियुक्ति पत्र दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो ने सभी लोगों से राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय उपेंद्र कुशवाहा के विचारों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की तथा आगामी 31 अगस्त को जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग ले कर सफल बनाने की योजना पर अपनी बात रखी। प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता ने संबोधित करते सभी लोगों से एक जुट होकर माननीय उपेंद्र कुशवाहा के हाथों को मजबूत कर एक सशक्त विकल्प बिहार में देने की अपील की।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
