बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता दीपक कुमार बता रहे हैं कि समस्तीपुर प्रखंड के केवश पंचायत में भी राष्ट्रीय लोक जनता दल के संगठन का हुआ विस्तार। इस हेतु आयोजित बैठक में प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो, जिला उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ अमर कुमार सिंह,जिला महासचिव संजय कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता, राजकुमार सिंह पंचायत अध्यक्ष छतौना, बैधनाथ पासवान पंचायत अध्यक्ष मोरदीवा, मो0 अनवर, मो0 मुजीब खां, मो0 नूर मोहम्मद, मो0 इजहार, मो0 नईम, मो0 रूसतम, मो0 महफूज अली ने सर्वसम्मति से मो0 गुलहसन को ग्राम पंचायत राज केवस निजामत का पंचायत अध्यक्ष मनोनित किया। एवम तत्काल हीं प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि मो0 गुलहसन माननीय उपेंद्र कुशवाहा के विचारों से प्रभावित होकर सीपीआई के प्राथमिक सदस्य से त्याग पत्र देकर राष्ट्रीय लोक जनता दल का प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया। प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो ने विश्वास जताया है कि इनके पार्टी में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।