बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रतन शंकर बता रहे हैं कि बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से राजकुमार ठाकुर बताते हैं कि विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली गंगा की सहायता बाया नदी के जलस्तर में पिछले दो दिनों से वृद्धि जारी है, जिससे नदी का पानी आस-पास के निचले हिस्से में फैलने लगा है । नंदी के बढ़ते जलस्तर के कारण प्रखंड के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 13 व बछवारा प्रखंड के विशनपुर पंचायत का संपर्क मऊ बाजार से टूट चुका है, वहीं दूसरी ओर बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत घरों से उठाए गए कचरे अब लोगों के खेतों में फैलने लगे हैं, इस कारण प्रभावित किसानों में आक्रोश व्याप्त है । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
