राष्ट्रीय लोक जनता दल समस्तीपुर के प्रखंड स्तरीय संगठन विस्तार के बैठक का आयोजन मोरदीवा पंचायत के बैधनाथ पासवान के आवासीय परिसर पे किया गया, जिसमे प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो, जिला उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ अमर कुमार सिंह,जिला महासचिव संजय कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता, राजकुमार सिंह पंचायत अध्यक्ष छतौना, राम मिलन पासवान सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया बैठक में सर्वसम्मति से बैधनाथ पासवान को ग्राम पंचायत राज मोरदीवा का पंचायत अध्यक्ष के पद पर मनोनित कर उनको नियुक्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया। बैधनाथ पासवान माननीय उपेंद्र कुशवाहा के विचारों से प्रभावित होकर लोजपा (पशुपति पारस गुट) के पंचायत अध्यक्ष पद से त्याग पत्र देकर राष्ट्रीय लोक जनता दल का प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया। लालबाबू महतो ने विश्वास जताया है कि इनके पार्टी में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से खड़ी होगी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
