विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन के सभागार में बुधवार को किसान सलाहकार समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता नवचयनित आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष गोपाल सिंह एवं संचालन बीएओ श्रवण कुमार ने किया। तथा सभी सदस्यों के द्वारा जिला स्तरीय किसान सलाहकार के सदस्य के रूप में अविनाश भारद्वाज का चयन किया गया। सभी को संबोधित करते हुए बीएओ ने कहा कि आत्मा अध्यक्ष व बीएओ के आपसी समन्वय व टीम वर्क से प्रखंड की कृषि व्यवस्था कों गति मिलती है। कृषि से जुड़ी विकास योजनाओं में प्रमुख योगदान है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।