मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में भाजपा प्रदेश के आवाहन पर बीते दिन पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरता तरीके से की गई हमला व बीजेपी नेता विजय सिंह की मौत विरोध में l मौत से गुस्साए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने प्रखंड मुख्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह एवं संचालन जयलाल चौधरी ने किया | विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं और वक्ताओं में सरकार के खिलाफ गंभीर नाराजगी देखी गई | अपने संबोधन में जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौहान व गंगा समग्र के जिला संयोजक अरुण कुमार सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिस प्रकार से पुलिस के द्वारा शांति पूर्ण विधानसभा मार्च पर लाठीचार्ज किया गया उससे साफ जाहिर है कि सरकार के निर्देश पर ही ऐसा हुआ | सरकार जानबूझकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करवाकर उनका मनोबल तोड़ने का प्रयास कर रही है | जिस तरह से सांसद विधायक के उपर लाठियां बरसाई गई वह आपातकाल को दर्शा गया | आज हम सभी इस विरोध प्रदर्शन के द्वारा सरकार को यह संदेश देना चाहते हैं कि भाजपा कार्यकर्ताओं को आपकी लाठी का भय नहीं है | आप जितनी अधिक लाठियां बरसाएं हम उतनी ही अधिक ताकत से आपकी गलत नितियों का विरोध करेंगे | इस मौके पर अरुण कुमार सिंह, ऊमेश पासवान, शंकर राम, संजीत कुमार यादव, सहीन्द्र पासवान, उमेश पासवान, रामानंद सिंह, देवानन्द दास, सुरेश राम राजकुमार सिंह, कुणाल कुमार सिंह मदन कुमार राय, ओमप्रकाश यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।