मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के डुमरी उत्तरी पंचायत के विनगामा गांव में मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत गांव स्तर एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता शांति युवती क्लब के उपाध्यक्ष सह जिला स्पेयरहेड मेंबर संगम कुमारी ने किया। जबकि संचालन बिक्रम कुमार ने किया। बैठक में पंच प्रण शपथ दिलाया गया। मौके पर युवती क्लब के सदस्य मुस्कान कुमारी, मनीषा कुमारी, निशु कुमारी, मीरा देवी, सीमा देवी वही संघर्ष एकता युवा मंडल सदस्य संदीप कुमार, सुनील कुमार, सुमित कुमार, मो इस्तिहाक आदि लोग मौजूद थे।
