मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के हसनपुर सुरत गांव में पूर्व के बीते दिन उत्तरी धमौन के निवासी प्रमोद कुमार , अभिषेक कुमार पिता स्वर्गीय भागवत राय के साथ हसनपुर सूरत के बदमाशों ने हमला बोल कर मारपिट किया गया था । बताया जा रहा है कि उक्त युवक पटोरी बाजार से अपने घर उत्तरी घमौन जाने के क्रम में हसनपुर सूरत गांव में कुछ बदमासों द्वारा पूर्व में मारपीट की गई थी । आज पूर्व में हुई मारपीट के उपरांत हसनपुर सूरत में पंचायत सभा का बैठक किया गया । जहां उक्त बदमाशों को सूचना मिलते ही पंचायत बैठक के दौरान उक्त बदमाशों ने 12 की संख्या में आकर प्रमोद कुमार अभिषेक कुमार पिता स्व. भागवत राय पर धावा बोलते हुए पूरी तरह जख्मी कर दिया गया । आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी में भर्ती कराया गया जहां दोनों उक्त जख्मी पीड़ित का इलाज जारी है । उक्त जानकारी पिड़ित युवक ने दी।