मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के रसलपुर गांव से गुजरने वाली गंगा नदी की जलस्तर में 24 घंटे के अंदर 55 सेंटीमीटर वृद्धि दर्ज की गई है ।जबकि गंगा नदी की जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से गंगा तटबंध के नीचे बसे लोगों को अब बाढ़ का खतरा सताने लगा है । बाढ़ नियंत्रण को लेकर सरारी गांव स्थित कैंप कर रहे मौजुद कनीय अभियंता जितेश रंजन ने बताया कि गंगा दी कि जलस्तर खतरे के निशान से साडे 3 मीटर नीचे है। उन्होंने यह कहते हुए बताया कि गंगा नदी का जलस्तर फिलहाल 41.95 मीटर है जबकि इस स्थल पर खतरे के निशान से 45. 50 मीटर नीचे है। गंगा नदी की स्थिति पश्चिमी पंचायत के गांव में बसे लोग 5 हजार से 6000 के आसपास रहते हैं। इन लोगों का मुख्य व्यापार बाजार मोहनपुर प्रखंड के पत्थर घाट चौक से किया जाता है आवागमन को लेकर मात्र एक ही नाव से ही गंगा पार करने का साधन बताया जा रहा है।