विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन के सभागार में बुधवार को पंचायत कर्मियों के स्थानांतरण उपरांत सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता बीपीआरओ अमित कुमार ने की। संचालन उपप्रमुख मृत्युंजय कुमार ने किया। मुख्य अतिथि के रुप में प्रखंड प्रमुख रूबी कुमारी एवं राजस्व पदाधिकारी सह बीडीओ वागीशा प्रियदर्शी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह बीडीओ ने कहा कि स्थानांतरण एक सरकारी प्रक्रिया है। इसके तहत एक स्थान से दूसरे स्थान पर कर्मियों को स्थानांतरित किया जाता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
