समस्तीपुर से पटना पहुंच कर वरिष्ठ समाजसेवी, अधिवक्ता सह एनजीओ संघ बिहार के सचिव संजय कुमार बबलू ने डोमिसाइल नीति रद्द करने के विरुद्ध चल रहे धरने को गर्दनीबाग धरना स्थल पर पहुँच कर समर्थन दिया! शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति रद्द करने के विरुद्ध हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेतागण 29 जुन से धरने पर बैठे हैं! धरने का नेतृत्व कर रहे हम (से) के नेता वरुणेश विजय ने बताया कि बिहार से बाहर के लोगों को मौका देने के विरुद्ध बिहारी के अस्मिता के रक्षा के लिए हमलोग धरने पर बैठे हैं! बिहार में बेरोजगारी का आलम यह है कि बिहार से लोग जेनरल बोगी में जानवरों की तरह भरकर दुसरे प्रदेश में रोजगार और जीवन यापन के लिए जाते हैं और नीतीश तेजस्वी की सरकार बिहार के नौकरियां को बंदरबांट कर रहे हैं! खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें.