विद्यापतिनगर प्रदेश के सुप्रसिद्ध मनोकामना लिंग के रूप में चर्चित विद्यापतिधाम श्रावणी मेला से प्रशासन बेखबर बना है। आगामी 4 जुलाई से सावन की शुरूआत हो रही है। जहां हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु भक्त विद्यापतिधाम में बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती पर जल चढ़ाने आते है। जिसके कारण पूरे सावन में मंदिर सहित बाजारों में दिन भर शिव भक्तो की भीड़ लगी रहती है। भोलेनाथ और माता पार्वती के जयकारे से अन्य दिनों तो गुंजायमान बना ही रहता है खासकर सावन भर भोलेनाथ की नगरी विद्यापतिधाम बाबा धाम के नजारों में तब्दील हो जाता है।