जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना अंतर्गत रासपुर पतासिया पश्चिम पंचायत के सुल्तानपुर से मंगलवार को मोहिउद्दीन नगर पुलिस ने एक कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार किया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी की पहचान सुल्तानपुर निवासी जय जय सिंह के रूप में की गई है एवं गिरफ्तार कोर्ट वारंटी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
