बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया की विद्यापति नगर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा, आकाश में बादल छाए रहने एवं शीतल हवा चलने से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है । पिछले कई दिनों से तापमान में वृद्धि देखी जा रही थी, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था, वहीं अधिक तापमान के कारण कई स्थानों पर पेयजल की भी समस्या उत्पन्न हो गई है, हालांकि गत सप्ताह भी मौसम में बदलाव देखा गया था, परन्तु बारिश की आश लगाए लोगों को निराशा हाथ लगी थी । इस बार फिर मौसम में बदलाव से लोग बारिश की उम्मीद लगाए हुए हैं ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
