मोहिउद्दीन नगर में ए एल टी एफ की टीम ने सर्च अभियान के दौरान 400 लीटर महुआ को किया नष्ट जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कचहरी गाछी में मोहिउद्दीन नगर पुलिस की एंटी लिक्विड टास्क फोर्स की टीम ने शराब माफियाओं के खिलाफ सर्च अभियान के तहत 400 लीटर कच्ची महुआ मावा को नष्ट किया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए एंटी लिक्विड टास्क फोर्स के प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाई गई सर्च अभियान में उन लोगों के द्वारा देसी शराब में प्रयुक्त होने वाली 400 लीटर मावा महुआ को नष्ट किया गया साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस इस कांड में लिप्त लोगों की पहचान करने में जुट गई है।