विद्यापतिनगर। प्रखंड के गढ़सिसई पंचायत के वार्ड 6 में मनरेगा के तहत चिमनी से ट्रांसफार्मर तक सड़क के किनारे उड़ाही का कार्य आरंभ होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। उड़ाही पर प्रसन्नता जताते हुए किसान मोलन कुमार सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्थ में समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक विकास पहुंच रहा है। वाहा उड़ाही होने से किसानों को फसल का पटवन करने में सहुलियत होगी। उड़ाही के कार्य में 56 मजदूर लगे हुए हैं। इस तरह के योजना कार्य होने से मजदूरी का कार्य मिलने लगा है। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें