विद्यापतिनगर प्रखंड के कई इलाकों में शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री पूजा व्रत किया। वट सावित्री पूजा को लेकर नई नवेली दुल्हन और सुहागिन महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में सज तैयार होकर पूजा- अर्चना किया। प्रखंड अंर्तगत स्मारक चौक, स्टेशन रोड, विद्यापतिधाम मंदिर परिसर, मऊ, बाजिदपुर,कांचा,गढ़सिसई, मनियारपुर सहित अन्य स्थानों पर वट वृक्ष के नीचे महिलाओं को पूजन करते देखा गया। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें