बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से राजकुमार ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर बस स्टैंड के पास सोमवार की दोपहर एक ट्रक ने बुलेट सवार को कुचल डाला, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को दलसिंहसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के ही मथुरापुर निवासी राम बिलास पोद्दार के रूप में की गई है।उधर घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने एनएच-28 पर बस स्टैंड के पास शव रखकर एनएच को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे एनएच पर राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना पर दलसिंहसराय पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाकर मामले को शांत कराया।
