विद्यापतिनगर भीषण गर्मी एवं प्रचंड धूप का असर इन दिनों प्रखंड क्षेत्र में देखने को मिल रहा है, जिस कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है । अधिकांश लोग सुबह 9:00 बजे के बाद घर से निकलना मुनासिब नहीं समझते हैं, जिस कारण दिनभर सड़कें सुनसान रहती है तथा बाजारों में लोगों का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित है, हालांकि दुकानदार दिन भर ग्राहकों की प्रतीक्षा में दुकानों पर डटे रहते हैं, लेकिन इक्का-दुक्का ग्राहक ही उनके दुकानों तक पहुंच पाते हैं, जिस कारण व्यापार पर भी गर्मी का असर दिखने लगा है । खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें
