बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रतन शंकर ने विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सिसई गांव में आठ साल पूर्व ब्याही गयी विवाहिता को ससुराल वालों ने हत्या कर शव को साक्ष्य छुपाने की नियत से गायब कर दिया। विवाहिता की हत्या पांच लाख रुपये के लिए उसके ससुराल वालों के स्तर पर किए जाने का आरोप विवाहिता के पिता ने लगाया है।। घटना शनिवार रात्रि की बताई जा रही है। इस संबंध में मृतका के पिता अंगार घाट थाना क्षेत्र के हरपुर रेवाड़ी गांव निवासी चंद्रबली दास ने विद्यापतिनगर थाना में दामाद सहित तीन लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें