जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर के सभा भवन में आयोजित चौरसिया पान सेवा समिति के कार्यकारिणी समिति की विशेष बैठक में उक्त बातें कहते हुए सुरेन्द्र कुमार चौरसिया नें बताया कि समस्तीपुर जिला में सैकड़ों गांवों में बसने वाले हजारों चौरसिया परिवार आज देश की मुख्य धारा में शामिल हैं। चौरसिया समाज आज हर क्षेत्र चाहे वह राजनीति हो, सरकारी सेवा, समाज सेवा, चिकित्सा, सामाजिक संगठनों के रूप में राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में परचम लहराया है। बैठक की अध्यक्षता चौरसिया पान सेवा समिति के अध्यक्ष अमीरलाल चौरसिया और संचालन समिति के सचिव अखिलेश चौरसिया नें किया। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें
