विद्यापतिनगर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। खासकर सिमरी पंचायत के वार्ड 10 के महादलित टोले में पानी की समस्या को लेकर काफी बुरा हाल हैं। इन टोलो में सभी घरों तक पानी पहुंचाने की सरकार की नल जल योजना भी पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। लाखों रुपए की लागत से शुरू की गई यह नल जल योजना देख रेख के अभाव और पंचायत की लापरवाही से पूरी तरह से घर तक पानी नहीं पहुंची। और लोगों को बूंद बूंद पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें
