विद्यापतिनगर। चिलचिलाती गर्मी के बीच प्रखंड क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रखंडभर के कई इलाकों में बारिश ने भीषण गर्मी से राहत मिली है। रविवार की सुबह से ही बादल छाए हुए थे। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल के महीने में 40 डिग्री अधिक तापमान ने लोगों को काफी परेशानियों में डाल रखा था। वही बारिश ने मौसम को बदल दिया है। जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हवाएं चलने की संभावना जताई थी। जहां अब 2 से 3 दिन तक लू से लोगों को राहत मिलेगी। 6 मई तक पारा 40 डिग्री तक रहने की संभावना है। बिन मौसम हल्की बूंदाबांदी ने कुछ जगहों पर तेज बारिश का रूप ले लिया। रविवार की सुबह से ही मौसम ने करवट ले रखी है। अचानक धुंध और बारिश की बूंदाबांदी के साथ सुबह से ही हल्का अंधेरा छाया हुआ है। मौसम के करवट बदलते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें