विद्यापतिनगर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि प्राप्त कर घर नहीं बनाने वाले लाभुकों पर अब कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है। विद्यापतिनगर प्रखंड से आवास सहायक स्थलीय जांच के लिए पहुंच रहे हैं। गृह निर्माण नहीं कराने वाले लाभुकों पर नीलाम पत्र भी दायर किया जा रहा है। आवास सहायक नवीन कुमार ने मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में घर-घर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान प्रथम किस्त की राशि लेकर अभी तक निर्माण कार्य नहीं शुरू करने वाले लोगों के विरुद्ध आवास पर्यवेक्षक को नोटिस भेजने को कहा। पंचायत के उन्नीस लाभुक जो वित्तीय वर्ष 2019-20 में राशि प्राप्त किए हैं, लेकिन गृह निर्माण कार्य पूरा नहीं किए हैं, उनके विरुद्ध नीलाम पत्र दायर किया गया है। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।
