विद्यापतिनगर। चिलचिलाती धूप अपने तेवर दिखा रही है। तापमान भी 40 से बढ़ कर 43 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में घर से निकलना मुश्किलों भरा हो गया है। चलने वाली गर्म हवाओं से लोग बेहाल है। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। ग्रामीण क्षेत्र में भी गर्मी के तेवर सख्त होते जा रहे हैं। बढ़ती गर्मी का आलम है कि लोग दोपहर में घरों में बैठना ही पसंद कर रहे हैं। गर्मी और लू से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। अप्रैल माह के शुरुआत में ही तेज धूप के साथ गर्मी का असर दिखने लगा है। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग जुगत करने में जुट गए हैं। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।