जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर में ईद उल- फित्र को थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने को लेकर गुरुवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता पूर्व उप प्रमुख त्रिलोकी राय एवं संचालन पूर्व उप प्रमुख मोहम्मद सिराज अंसारी ने की बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश ने कहा कि ईद मुसलमानों के लिए एक विश्वव्यापी त्यौहार और उत्सव है जिसका शाब्दिक अर्थ है उपवास तोड़ने का त्योहार रमजान के पवित्र महीने के अंत में मुस्लिम समुदाय के लोग इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ईद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए .खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।
