विद्यापतिनगर। प्रखंड के विद्यापतिधाम स्मारक चौक पर स्थित हाई मास्क लाइट विगत 5 महीनों से खराब है। इसके कारण यह चौक रात में अंधेरे में डूबा रहता है। इस चौक पर रात के समय ट्रेन, बसों पर सवार होने के लिए आसपास के ग्रामीण यहां खड़े होते हैं। चौक पर अंधेरा होने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार दस साल पहले तत्कालीन मंत्री नागमणि के द्वारा स्मारक चौक पर राहगीरों एवं सड़क किनारे सब्जी बेचने वालों की सहूलियत के लिए हाई मास्क लाइट लगाया गया था। लेकिन यह लाइट साल में तीन दिनों के लिए ही जलाया जाता हैं तब जब विद्यापति राजकीय महोत्सव मनाई जाती हैं। फिर कोई पदाधिकारी लाइट की तरफ देखने तक नहीं आते हैं।खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।