विद्यापतिनगर। प्रखंड में संविधान निर्माता बाबा भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती बडे़ ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर सभी पार्टी सहित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों, स्कूलों में छोटा-बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।मालूम हो कि संविधान निर्माता और महान समाज सुधारक बाबा साहब डा. भीम राव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ बाजिदपुर दक्षिण, मध्य विद्यालय मऊ धनेशपुर, प्रा. वि. सुभानीपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय महादेव स्थान, उ.म.वि. कन्या साहिट, प्रा. वि. सन्यासी टोला विद्यालयों में शिक्षक, शिक्षिका और छात्र-छात्रा द्वारा बाबा साहब डा. भीम राव अंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।