+2 सर्वोदय उच्च विद्यालय वैनी पूसा समस्तीपुर में आज दिनांक 14-04-2023 को संविधान निर्माता, महान् समाज सुधारक, भारतरत्न बाबा भीमराव अम्बेडकर की 132वी जयंती विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र छात्राओं के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस कार्यक्रम का संचालन यूको क्लब के नोडल शिक्षिका सुश्री अमृता कुमारी एवं यूथ क्लब के नोडल शिक्षक श्री सुभाष शर्मा द्वारा किया गया। अमृता कुमारी द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं के बीच संबंधित विषय पर चर्चा करते हुए बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के उपर बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया .
