विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर बोचहा पंचायत के खनुआ गांव में शराब कारोबारी द्वारा शराब बेचे जाने की सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस की टीम ने छापेमारी कर 45 लीटर देसी महुआ (चुलाई) शराब के साथ शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किया गया शराब कारोबारी खनुआ गांव निवासी स्व. सरयुग प्रसाद सिंह का (52) वर्षीय पुत्र गणेश सिंह अपने घर में महुआ (चुलाई) शराब बनाकर रखा हुआ था। जिसे शराब के साथ बुधवार की सुबह गिरफ्तार किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर शराब कारोबारी के घर छापेमारी की गई, जहां तलासी के दरम्यान घर में एक बंधा हुआ बोड़ा एवं पांच लीटर का प्लास्टिक का गैलन रखा हुआ था। बोड़ा खोले जाने पर उसमें 10-10 लीटर के चार पॉलीथिन में कुल चालीस लीटर तथा गैलन में करीब पांच लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने जप्त करते हुए गिरफ्तार कारोबारी के साथ थाने ले आयी। इस वाबत थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया कि संबंध में महुआ (चुलाई) शराब बनाने एवं विक्री करने के मामले में शराब कारोबारी के ऊपर एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर दर्ज करने के बाद विद्यापतिनगर पीएचसी में स्वास्थ्य जांच करा कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैं।
