बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला विद्यापतिनगर से रतन शंकर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कस्तूरबा गांधी की जयंती एंव आठवीं पास छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम छात्रा मुन्नी कुमारी, रागनी कुमारी, सोनम कुमारी आदि ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। वहीं प्रधानाध्यापक जयराज पासवान एवं वार्डन निशा कुमारी ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वार्डन निशा कुमारी ने कहा कि कस्तूरबा में पिछड़े व कमजोर वर्ग की बालिका शिक्षा ग्रहण करती हैं, इनमें पढ़ने की जो ललक दिखाई देती है। उससे यह उम्मीद जगती है कि आने वाले भविष्य में ये बालिकाएं अवश्य कुछ कर दिखाएगी। यहां की बालिकाएं सीखी है कि समाज में अनुशासित रहना, जो कि भविष्य के लिए शुभ संकेत है। बालकों से कम बालिकाओं को न समझें। हम हमेशा तत्पर रहेंगे कि इन बालिकाओं को कोई तकलीफ हो तो उसे दूर करें। इस अवसर पर छात्राओं के द्वारा रंगोली, चित्रांकन एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। संरक्षक सह मध्य विद्यालय मऊ धनेशपुर के प्रधानाध्यापक जयराज पासवान ने कस्तूरबा गांधी की जीवनी पर चर्चा करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने की बात कही। मौके पर शिक्षक प्रेमनाथ शर्मा, रविश कुमार, श्रवण कुमार रजक, शीला कुमारी, स्नेहा कुमारी, श्याम साह, अर्जुन रजक, संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार सहित कस्तूरबा की छात्रा उपस्थित थीं।
