कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली के तकनीकी सहयोग से डॉ रेड्डी फाउंडेशन के मित्रा परियोजना अंतर्गत पुसा प्रखंड में लगभग 150 किसानों के साथ जीरो टिलेज से गेंहू की खेती की गई थीं। जिसमें आज गंगापुर गांव के 04 किसानो के उपज का आकलन करने फाउंडेशन के तकनीकी विशेषज्ञ सह क्षेत्रिय प्रबंधक कुमार संतनु किसानों से मिलने पहुंचे। उनके द्वारा उपज के आकलन के बाद बताया गया की जीरो टिलेज की खेती से किसानों की खेती में लागत कम होता है और उपज अधिक होती है। इस तकनीक से ये किसान पहली बार खेती कर रहें है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।