विद्यापतिनगर। बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में कुपोषण पखवाड़ा पर बच्चों में पोषण जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइकिल रैली निकाली गई, रैली की विधिवत शुरुआत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शबनम कुमारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी वर्तिका सुमन ने हरी झंडी दिखाकर किया । बीआरसी केंद्र विद्यापतिनगर से निकली यह रैली विद्यापति स्मारक चौक, स्टेशन चौक के अलावा विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची। रैली में उत्साहित बच्चे पोषण एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, से संबंधित नारे लगा रहे थे, सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चें ने सड़क पर कतारबद्ध होकर घंटों लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया। आईसीडीएस के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अमित कुमार ने बताया कि बाल विकास परियोजना परिषद के निर्देश पर कुपोषण पखवाड़ा के तहत साइकिल रैली एवम पोषण रैली के माध्यम से श्री अन्न (मोटा अनाज) का सेवन करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य आज के जमाने में बच्चों को पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी देना तथा ऐसी चीजों को खाने से परहेज करना जिसे शरीर को नुकसान पहुंचता है, उन्होंने बताया कि जागरूकता रैली के द्वारा स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसने लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकृति नयनम् , प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शबनम कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी वर्तिका सुमन, आईसीडीएस के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अमित कुमार, आदर्श मध्य विद्यालय मऊ वाजिदपुर के प्रभारी प्रधानाचार्य मनोज कुमार, कुमार रंजन, कंचन कुमारी, राधा कुमारी, पूनम कुमारी, रेणुका कुमारी, चंद्र किरण, सतेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे ।
