समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखण्ड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जानपुर में सोमवार को जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र व चाइल्ड लाइन के संयुक्त तत्वाधान में खुला मंच का आयोजन किया गया। चाइल्ड लाइन सुब सेंटर पटोरी की टीम लीडर कौशल कुमार के नेतृत्व में बच्चों को उनके अधिकारों से अवगत कराया गया। टीम के सदस्यों ने बताया कि मानव तस्करी, बाल मजदूरी, बाल विवाह, बाल यौन शोषण, गुमशुदा, अनाथ, घर से भागे बच्चे, भूले भटके बच्चे, बीमार बच्चे एवं शोषित बच्चों से सम्बंधित सुचना 1098 पर दे सकते हैं
