31 जनवरी 2023 को गुजरात सरकार के तत्वाधान में पर्वतारोहण हेतु गुजरात मार्च में एकता युवा मंडल सैदपुर के 3 युवाओं का चयनित हुआ हैं जो गुजरात सरकार के द्वारा गिरनार पर्वत आरोहण अवरोहण 2023 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एकता युवा मंडल सैदपुर के कार्यालय से माला पहनाकर गुजरात के जूनागढ़ के लिए रवाना किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल के सलाहकार शिक्षक प्रदीप कुमार ने किया।एकता युवा मंडल के संस्थापक मो० एजाज ने नेतृत्व किया। बिहार एनजीओ संघ के सचिव संजय कुमार बबलू के नेतृत्व में समस्तीपुर जिले से प्रतियोगिता में भाग लेंगे। बता दें कि इस प्रतियोगिता के लिए एकता युवा मंडल के अध्यक्ष आयुष कुमार, सदस्य राजू कुमार एवं अजीत कुमार का चयन हुआ।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें
