बिहार राज्य किसान सभा विभूतिपुर अंचल किसान कौंसिल की बैठक पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी ट्रैक्टर रेली के आलोक में समस्तीपुर जिलाधिकारी के समक्ष विशाल ट्रैक्टर रैली की सफलता हेतु विभूतिपुर अंचल किसान काउंसिल की बैठक कर 26 जनवरी को होने वाले ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने तथा किसान मजदूरों के मसीहा मार्क्सवादी संत शहीद कॉमरेड रामनाथ महतो 31 जनवरी को शहादत दिवस के अवसर पर सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया। बैठक में जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह के अलावे अंचल सचिव सिया प्रसाद यादव विश्वनाथ महतो श्याम किशोर कमल नवीन चन्द्र सिंह राजीव कुमार रघुनंदन रामनंदन राम गियन जी गांगो साह देब नरयन राय लुटन राय सहित दर्जनों किसान साथियों ने कहा केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक किसान आंदोलनकारी मांगों पर वादाखिलाफी के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
