शिवाजीनगर के कर्मवीर लौह पुरुष कामेश्वर शर्मा की जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। फोटो नबर 3 शिवाजीनगर, कर्मवीर लौह पुरुष कमेश्चर शर्मा की जयंती समारोह में मौजूद अतिथी। समस्तीपुर मोबाइल वाणी शिवाजीनगर रिपोर्टर मोनू कुमार चौधरी शिवाजीनगर । शिवाजीनगर के कर्मवीर व लौह पुरुष कामेश्वर शर्मा की जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। प्रखंड के कामेश्वर नगर गांव में विश्वकर्मा कास्ट शिल्पी विकास समिति बिहार के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। जयंती समारोह का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, स्थानीय विधायक वीरेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, शिवपूजन ठाकुर पार्षद के द्वारा दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम को प्रदेश भाजपा महामंत्री सुशील चौधरी ने संबोधित करते हुए कामेश्वर शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा की कहां कामेश्वर बाबू समाजवादी विचारधारा के थे वे हमेशा समाज के उत्थान के लिए लड़ते रहे हैं उनकी कृति हमेशा के लिए अमर रहेगी। कार्यक्रम को स्थानीय विधायक वीरेंद्र कुमार ने संबोधित करते हुए कामेश्वर शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा उनकी कीर्ति हमेशा अमर रहेगा वह समाज के जीवंत व्यक्तित्व के धनी थे वे काफी दुस्साहसी  थे वे जीवन पर्यंत दलितों, शोषितों, बंचित, सहित अन्य वर्गो के न्याय के लिए लड़ते रहे। कार्यक्रम को पूनम मनी शर्मा, जगदीश शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, रामचंद्र मिस्त्री आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश शर्मा ने की। मौके पर नंद कुमार सिंह, दुखा मुखिया, नीतू कुमारी, मंतोष पोद्दार, दिनेश कुमार सिंह, सत्यनरायण राय, अरुण कुमार राय, विश्वनाथ कामती, रामप्रसाद शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।