समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर क्षेत्र में नए वर्ष के आगमन पर पिकनिक मनाने वालों की धूम रही।सबसे पहले नए वर्ष के आगमन पर लोगो ने मंदिरो में पूजा अर्चना की। जिससे मंदिरो में लोगो की भीड़ दिन भर उमड़ी रही।वही युवाओं की टोली में पिकनिक मनाने का गजब का उत्साह था। जिसको लेकर पूसा स्थित बूढ़ी गंडक नदी के बीच में बने टापू मे भी युवा बैंड बाजा के साथ पिकनिक को पहुंचे।