बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के ग्राम सारनपुर से काजल कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उनकी पहली माहवारी उनकी बहन की शादी में आई थी। तब वह इस बात को लेकर डर चुकी थी की वह इस हाल में अपने बहन की शादी में शामिल कैसे होगी। उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर अपनी बहन और अपनी चाची को पूरी बात बताई। तब दोनों ने मिलकर इस समस्या का समाधान किया। जिससे उनके मन से दर ख़त्म हो गया