समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड में नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत स्थित एकता युवा मंडल सैदपुर के कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। इसी महीने में होने वाले 23 और 24 दिसंबर को प्रखण्ड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता को कराने को लेकर यह बैठक की गयी। इस प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष के युवक / युवतियां भाग ले सकते हैं
