जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के द्वारा संयुक्त आदेश जारी करते हुए बताया गया कि आरा, बिहटा एवं छपरा के बीच हो रहे सड़क जाम की स्थिति से निबटने हेतु आवश्यक निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दे दिये गये है। आदेशित किया गया है वे कि सभी प्रकार के व्यवसायिक भारी वाहनों का परिचालन सोनपुर-दीघा जेपी सेतु से प्रतिबंधित करते हुए सेतु को जाम से मुक्त रखने की कार्रवाई करें एवं भारी वाहनों का परिचालन महात्मा गांधी सेतु से करवाना सुनिश्चित करेंगे।
