समस्तीपुर आशा सेवा संस्थान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वावधान में मंडल कारा समस्तीपुर में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अधीक्षक गौरव कुमार ने कहा की हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए साथ ही अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए।कार्यक्रम का संचालन आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने किया।संबोधित करते हुए श्री वर्मा ने कहा की वर्ष 2022 का थीम डिग्निटी, फ्रीडम और जस्टिस फॉर ऑल है।मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता पूर्णिमा कुमारी ने डीएलएसए के द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले सुविधाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया।एनजीओ संघ बिहार के सचिव संजय कुमार बबलू ,चेतना सामाजिक संस्था के अध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार,आशा सेवा संस्थान के संरक्षक केशव किशोर प्रसाद,ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन ब्रजकिशोर कुमार,संतोष कुमार निराला ने मानवाधिकार पर विस्तृत रूप से बंदियों को जानकारी दी।मौके पर मंडल कारा उपाधीक्षक रवि कुमार झा सहायक अधीक्षक अमरेंद्र कुमार मौजूद थे। आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन सहायक अधीक्षक जूही कुमारी ने की।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।