समस्तीपुर जिला के पूसा प्रखंड स्थित ज्ञान किरण पब्लिक स्कूल परिसर में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर विटामिन एंजल एवं प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में बच्चों को विटामिन ए एवं अल्बेंडाजोल की खुराक दी गई| कार्यक्रम का उदघाटन बिहार एनजीओ संघ के सचिव व अधिवक्ता संजय कुमार बबलू ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समय समय पर बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जानी चाहिए। यह उनके शारीरिक विकास के लिए जरूरी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
